Students Admission Registration Open. Apply Now
Follow us:-

राजकीय महाविद्यालय कासगंज

आज दिनांक 5 जून 2025 को फैकेल्टी आफ लाइफ साइंस के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य / पर्यावरणविद एवं प्रोफेसर एस.के. रावत ने इस अवसर पर पर्यावरण के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 मैं दी गई व्यवस्थाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया व इसके संरक्षण पर जोर दिया ।

इस अवसर पर प्राचार्य तथा चीफ प्रॉक्टर डॉ. के. जी . वार्ष्णेय, रसायन विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. हेमंत कुमार, भूगोल विभाग प्रभारी डॉ. महेंद्र कुमार, गौरव आदि तथा अन्य उपस्थित छात्र-छात्राओं ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत कॉलेज प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया । छात्र-छात्राओं में नम्रता उपाध्याय ,कली, सत्यपाल, सचिन यादव, मेघा आदि पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए ।

प्रो एस के रावत